Korbavani.com- शहर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। वार्डो में बैठक और विचार मंथन का दौर चल रहा है मतदाताओं को कांग्रेस की रीति नीति और आगामी योजनाओं के बारे में जोन प्रभारी द्वारा विस्तार से जानकारी दी जा रही है, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कोरबा के विभिन्न वार्डो में बैठक लेकर बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिला स्व सहायता समूहों का कर्जा माफ किया। महिला स्व सहायता समूहों को धोखाधडी से बचाने एवं सख्त नियम बनाये गये है। प्रदेश में स्व सहायता समूहों का 12.77 करोड़ रुपये का ऋण माफ किया गया है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाए आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की जांच के लिए हर थाना में अलग से महिला सेल की स्थापना की गई। इससे महिलाओं के प्रति अपराधो में कमी आई हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
बालको ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला..
September 10, 2024
Breking Korba- वनांचल क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो दर्जन से मवेशियों की हुई मौत…
August 21, 2024


