कोरबा

पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को सोपा ज्ञापन..

संविदा अनियमित कर्मचारी को तत्काल नियमित करने किए जाने की मांग..

Korbavani.com – भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के आह्वान पर विभिन्न श्रमिक समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया गया है, जिसमें प्रथम चरण में सभी प्रदेशों में जन जागरण अभियान चलाया गया था एवं दूसरे चरण में देशभर के समस्त जिला मुख्यालय में जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिए जाने का कार्यक्रम संपन्न हुआ । इसी कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ भर में भी समस्त जिलों सहित कोरबा जिला में भी छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के नेतृत्व में 27 सितंबर 2023 को जिला मुख्यालय कोरबा में आईटीआई चौक पर बिजली कर्मचारियों द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया तथा रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय स्तर के श्रमिक समस्याओं को लेकर माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं स्टेट पावर कंपनी में प्रदेश स्तर के विभिन्न श्रमिक समस्याओं को लेकर तत्काल निराकरण किया जाने हेतु ज्ञापन दिया गया। आमसभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय मजदूर संघ के मंत्री एवं विद्युत प्रभारी श्री राधेश्याम जायसवाल जी ने कहा कि स्टेट गवर्नमेंट के द्वारा पुरानी पेंशन लागू किया गया है लेकिन विद्युत कंपनी में जो कि स्वयं का राजस्व धारी कंपनी है, उसमें अभी तक पुरानी पेंशन लागू नहीं किया गया है तत्काल ही कंपनी में भी पुरानी पेंशन लागू किया जाना चाहिए। इस प्रकार कांग्रेस सरकार ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि यदि सरकार बनती है तो 10 दिन के भीतर संविदा ठेका कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा लेकिन आज 5 साल पूरा होने को है अभी तक किसी भी ठेका कर्मचारी या संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है, तत्काल उसे नियमित करना चाहिए। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग के निर्देशानुसार समस्त ठेका का श्रमिकों को ₹4000 श्रमिक सम्मान निधि कंपनी में भी कार्यरत ठेका कर्मचारियों को तत्काल प्रदान करना चाहिए। इसी प्रकार विभिन्न मांगों को लेकर आज बिजली कर्मचारी संघ महासंघ पूरे प्रदेश में सभी जिलों में कलेक्टर महोदय के माध्यम से ज्ञापन सोपा जा रहा है आमसभा को छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ के महामंत्री नवरतन बरेठ, उपाध्यक्ष शब्बीर मेमन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्ति कर्मचारी संघ के प्रभारी सी एस दुबे सहित विभिन्न पदाधिकारी ने भी संबोधित किया उपरोक्त आज के आम सभा रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम में बिजली उत्पादन के पूर्व, कोरबा पश्चिम बिजली वितरण कंपनी के नियमित एवं ठेका कर्मचारी लैंको शाखा से कर्मचारी, संविदा मजदूर संघ की कर्मचारी सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button