कोरबा

स्कूटी व ट्रक के पार्ट्स चोरी करने वाले 03 आरोपी को सीएसईबी पुलिस ने किया गिरफ्तार. क्षेत्र अंतर्गत हुए चोरी के 02 मामलों का हुआ खुलासा…

घटना के 24 घंटे के भीतर चोरी की पूरी संपत्ति बरामद.Korbavani.com- 27 सितंबर को प्रार्थी मामन चंद अग्रवाल पिता स्व. ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 61 साल निवासी थाना कोतवाली के पीछे कोरबा जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि, इसके टीपी नगर बायपास रोड में स्थित एरन ट्रेडर्स नामक ऑटो पार्ट्स दुकान में 26-27 सितंबर के दरमियानी रात्रि में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुकान का ताला तोड़कर एक पुराने ट्रक का कमानी पट्टा और एक नाग लोहे का कछुआ पार्ट्स को चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 428/2023 धारा 457,380 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 27 सितंबर को प्रार्थी संजय प्रधान पिता स्वर्गीय बाबूलाल प्रधान उम्र 38 वर्ष निवासी अमरैईया पारा चौकी मानिकपुर जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया की टीपी नगर बायपास रोड में केरला होटल के पास बी एल इंजीनियरिंग नामक इसका दुकान है। घटना दिनांक 26-27 सितंबर के दरमियानी रात्रि में इसके दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्रार्थी का स्कूटी क्रमांक सीजी 12 एएम 1531 को चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 429/23 धारा 457,380 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।उपरोक्त दोनों प्रकरणों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया शहर में हो रहे आए दिन चोरी के मामले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा यु. उदय किरण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा रॉबिंसन गुड़िया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाइन कोरबा निरीक्षक मृत्युंजय पांडे तथा चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवीन पटेल को सख्त एवं त्वरित कार्यवाही का निर्देश प्राप्त हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने मातहत स्टाफ प्रधान आरक्षक अमरौतीन कुर्रे, आरक्षक विजय बंजारे, मनोज यादव,देवनारायण कुर्रे के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध करने के महज 24 घंटे के भीतर 03 आरोपीगण को पकड़कर पूछताछ किया गया, जिनके द्वारा उपरोक्त दोनों प्रकरणों का जुर्म घटित करना स्वीकार करते हुए चोरी किया स्कूटी क्रमांक सीजी 12 एएम 1531 एवं ट्रक में इस्तेमाल होने वाला पुराना कमानी पट्टा एक नग एवं लोहे का पार्ट्स कछुआ को चोरी करना बताया है। जिनके निशान देही पर दोनों प्रार्थियों के छोड़ी गई मशरूका को 100% जप्त कर वजाप्ता शुमार किया गया है तथा पकड़े गए आरोपीगण को आज दिनांक 28.09.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं न्यायालय आदेश से जिला जेल कोरबा दाखिल किया गया है।गिरफ्तार नाम- शेख असलम पिता शेख मुख्तार उम्र 26 वर्ष निवासी संजय नगर तालाब पार थाना कोतवाली जिला कोरबा. आकाश चौहान उर्फ मोटू पिता स्वर्गीय कदमलाल चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सरगबुंदिया थाना उरगा जिला कोरबा हाल मुकाम शारदा विहार अटल आवास क्रमांक 13 चौकी मानिकपुर जिला कोरबा. ओम प्रकाश पटेल उर्फ राजा पिता जहित राम पटेल उम्र 22 साल निवासी महावीर चौक 15 ब्लॉक चौकी सीएसईबी जिला कोरबा.

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button