पोंडी उपरोड़ा 17सितंबर,विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम पोंडी उपरोड़ा के श्री हनुमान चबूतरा बस्ती में “लक्ष्मी टेंट हाउस एवं डीजे साउंड” के सौजन्य से उन्होंने अपने निज निवास पर अपने पूरे टीम सहयोगियों एवं परिवार के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन अपने क्षेत्र के स्थानीय मंडलियों के साथ वाद्य यंत्र सहित संगीतमय आरती के द्वारा संपन्न किया, इसके पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया। आरती गान श्री गुलाब दास महंत द्वारा किया गया साथ में गोविन्द यादव (शास्त्री संगीतकार, विषारद पूर्ण), अजय पटेल, संतोष श्रीवास, ज्ञान दास मानष मंडली प्रमुख एवं क्षेत्रीय जनसमूह शामिल हुए।





