पोंड़ी उपरोड़ा 12सितंबर:- दरसल तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने ‘सनातन धर्म को हमेसा के लिए मिटाने को लेकर विवादित बयान दिया, एक सम्मेलन में कहा ‘सनातन धर्म मलेरिया डेंगू कोरोना की तरह है जिसे मिटाना ज़रूरी है. स्टालिन ने कहा ऐसी कुछ चीज़ें होती हैं जिनका विरोध करना काफी नहीं होता, हमें उन्हें हमेसा के लिए मिटाना जरूरी होता है, मच्छर, डेंगू बुख़ार, मलेरिया, कोरोना ये ऐसी चीज़ें हैं जिनका हम केवल विरोध नहीं कर सकते हमें इन्हें मिटाना होता है. ठीक सनातन धर्म भी ऐसा ही है. उनकी स्पीच के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। भारत के हर कोने से सनातन धर्म मानने वालों का विरोध प्रदर्शन सुरु हो गया, इस विवादित भाषण से पूरे देश मे विरोध जारी है इसी कड़ी में पोंडी उपरोड़ा क्षेत्र के सर्व हिन्दू समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया व धर्म विरोधियों के खिलाफ नारे लगाए गए स्टालिन के खिलाफ नारे लगाते हुए रैली निकाली गई पोंडी उपरोड़ा से कोनकोना sdm कार्यालय तक रैली निकालकर माननीय sdm महोदय को स्टालिन पर कार्यवाही करने के मामले में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया ततपश्चात बांगो थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, इस प्रदर्शन शामिल पोंडी प्रखंड की मातृ शक्ति दुर्गा वाहनी, समस्त हिन्दू संगठन शामिल हुए।





