कोरबा

एनटीपीसी कोरबा भूविस्थापितों द्वारा एनटीपीसी कोरबा से नौकरी व बचे जमीन की मुआवजा क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर 142 दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर..

Korbavani.com – एनटीपीसी कोरबा द्वारा जारी आम सूचना अनुसार नौकरी तथा अधिग्रहण के समय, बचे जमीन की मुआवजा व क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर 5 माह पहले 22 अप्रैल 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ग्राम चारपारा के 03 भूविस्थापित विनय कुमार कैवर्त, रामकृष्ण केवट, राकेश कुमार केवट अपने परिवार के सदस्यों के साथ, लगातार तानसेन चौक कोरबा में बैठे हुए 142 दिन हो रहें है. एनटीपीसी कोरबा प्रबंधन द्वारा लिखित में नौकरी देने संबंधी आम सूचना, अन्य सूचना जारी करने के बावजूद भूविस्थापितो को नौकरी तथा बचे हुए जमीन की जांच नहीं कर मांग को अभी तक पूरा नहीं किए हैं इसके बजाय संबंधित मांग के संबंध में शासन प्रशासन को दिग्भ्रमित जानकारी दिए गए हैं जो कि एनटीपीसी कोरबा द्वारा अपने वादों को पूरा न करने के लिए गुमराह कर रहे हैं भूविस्थापितो के साथ साथ शासन प्रशासन को भी गुमराह कर रहे हैं इसलिए एनटीपीसी कोरबा प्रबंधन दिग्भ्रमित जानकारी देना बंद कर आम सूचना व अन्य सूचना अनुसार सही जानकारी देवे ,जब तक भूविस्थापितो की मांग पूरी नहीं होती है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button