कोरबा

देवपहरी के जंगल में मिला भालू का शव, वन विभाग जांच में जुटा.

Korbavani.com- कोरबा जिलाअंतर्गत वनमंडल के लेमरु वन परिक्षेत्र में देवपहरी और लेमरु जंगल के बीच सड़क किनारे एक भालू का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच शुरु कर दी है। भालू की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इस बात का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों द्वारा संभवत: सड़क हादसे में उसकी मौत होने की बात कही जा रही है।बहरहाल, पशु चिकित्सक के माध्यम से भालू का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा हैं की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भालू के मौत की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button