कोरबा

ग्राम पंचायत साखों में राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।

Korbavani.com- कोरबा जिले के पोड़ी पोडा ब्लॉक ग्राम पंचायत साखों में विभिन्न ग्राम एवं स्कूलों में 76 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। साथ ही साथ पंचायत साखों अंतर्गत शास.प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला बगबुड़ापारा स्कूलों में सुबह राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। स्कूली बच्चों ने रैली निकाली व स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारों से पूरा पंचायत गुंजायमान हो गया। सरपंच एवं प्राचार्य ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया व राष्ट्रगान कर तिरंगे को सलामी दी और आज़ादी में शहीद हुए अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अमृत महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित, सरपंच पावरा बाई, सरपंच पति परमल, उपसरपंच, समस्त पंचगण, स्कूल शाला प्रबंधन समिति, समस्त ग्रामवासी, स्व सहायता समूह,प्रधानपाठक प्राथमिक/माध्यमिक शिक्षक एवं गांव के वरिष्ठ एवं युवा वर्ग शामिल थे.

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button