देवपहरी 15अगस्त,कोरबा जिले के अजहरबहर तहसील के अंतर्गत सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों के ग्राम पंचायत देवपहरी के प्राथमिक शाला में एकल अभियान एवम ठाकुर देव समिति के सहयोग से पहली बार धूम धाम से एवम पूरे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया,पिछले दिनों 26जनवरी को भी जोरदार तरीके से मनाया गया,इस बार स्कूल में नई मैडम आने पर जोरदार तैयारी किया गया था स्कूल मे पहली बार आंगन में तोरण,गुब्बारा,बच्चों के छोटे तिरंगा झंडा,एवम तिरंगा फीता एवम प्रसाद व्यवस्था किया था सभी बच्चों को हिस्सा ले ऐसा प्रयास किया गया था,देश भक्ति गीतो पर छोटे से बच्चों को नाचते हुए देख उनके अभिभावक एवम कार्यक्रम के पदाधिकारी गण द्वारा पुरस्कार राशि की लाइन लग गई थी,कहानी कविता,गीत आदि दिखाया गया था,इस कार्यक्रम में सभी बच्चों को गांव के पंच जगदेव सिंह राठिया द्वारा 50नग पैन एवम रमेश कुमार राठिया द्वारा 40नग कापी एवम सोहन सिंह राठिया द्वारा भी 50नग पैन प्रदान किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत रोजगार सहायक अनार सिंह पैकरा द्वारा 15अगस्त की 77वें स्वतंत्रता दिवस पर उद्बोधन हुआ। एकल अभियान डीडा सराई के आचार्य राजेश्वर सिंह राठिया द्वारा अच्छा सहयोग एकल अभियान संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया द्वारा मंच संचालन किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत राजीव युवा मितान सचिव कृष्ण कुमार कंवर का अच्छा सहयोग रहा। इस कार्यक्रम के लिए बच्चों के माध्यम अपने परिवार को निमंत्रण दिया गया था,बहुत लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम के शोभा बढ़ाए थे। अब दूसरी बार ग्राम वासियों द्वारा तिरंगा फेरी निकाला था।





