कोरबा

कुदुमुरा मंडल एवं करतला मंडल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई संपन्न, लाभार्थी एवं विशेष आदिवासियों का किया गया सम्मान।

Korbavani.com – रामपुर विधानसभा क्षेत्र कुदुमुरा मंडल एवं करतला मंडल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा 12 अगस्त शनिवार को बैठक आयोजन की गई। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा जन जन तक पहुंचाने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन में लाभार्थी सम्मेलन एवं विशेष आदिवासियों का गुलदस्ते एवं माला भेंट कर सम्मान किया गया, शासकीय योजनाओं को लेकर भी जागरूक किया गया जिससे आम जनता को लाभ मिल सकेगा। समाज के सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बैठक के दौरान सदस्यों को ऊर्जावान आत्मविश्वास के साथ गांव-गांव घर-घर जाकर नरेंद्र मोदी की योजनाओं के बारे में जागरूक कर 2024 की तैयारियों की रणनीति बनाई गई। इस कार्यक्रम में मौजूद अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष ताज सिद्दीकी एवं जिला उपाध्यक्ष सैदर खान, महामंत्री यासीन खान, महामंत्री सनी सिंह. सोशल मीडिया प्रभारी करीम अशरफ, सह सोशल मीडिया प्रभारी साईना परवीन, करतला मंडल अध्यक्ष नईम खान, कुदमुरा मंडल अध्यक्ष हारून खान एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे,

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button