कोरबा

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई संपन्न. कार्यक्रम के दौरान धनुवार आदिवासी समाज का किया गया सम्मान। 

Korbavani.com- रामपुर विधानसभा क्षेत्र मंडल गढ़उपरोड़ा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सतरंगा में बैठक की गई। बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल को लेकर चर्चा की गई मंडल द्वारा यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री द्वारा सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं, भारत के हर धर्म के नागरिकों में हमेशा अपने प्रति विश्वास जगाया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बैठक में धनुवार आदिवासी ने बताया कि लंबे समय से शासकीय योजनाओं का लाभ से वंचित थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया से अब हमें शासकीय योजनाओं का जानकारी भी प्राप्त होती है और लाभ भी मिल रहा। समाज के सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री को सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों ने धनुवार आदिवासी समाज के वरिष्ठ जनों एवं युवाओं को फुल माला के साथ सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि से भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष ताज सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष सैदर खान, जिला महामंत्री यासीन खान जिला महामंत्री सनी सिंह, जिला मंत्री इतखार हुसैन, सतरंगा सरपंच धन सिंह कंवर, उपसरपंच लच्छीराम, मंडल अध्यक्ष कादर खान, धर्मदास महंत एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button