Korbavani.com- 16 जुलाई रविवार रात 8:00 बजे बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमगढ़ा हवाई पट्टी के पास कुछ लोगों ने युवक के ऊपर ताबड़तोड़ चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। बालको हवाई पट्टी निवासी विकास महंत पर बाइक सवार युवकों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया, घायल विकास राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस अधीक्षक यु.उदय किरण के मार्गदर्शन में बाल्को प्रभारी द्वारा आरोपियों पर अपराध क्रमांक 386/23 धारा 341 .294 ‘323 ‘506 ’34 भ द वी जोड़ने धारा 307′ 25 ’27’ आर्म एक्ट। अपराध पंजीबद्ध कायम कर। आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। जांच पड़ताल के दौरान चंद घंटों में तीन आरोपियों को धर दबोचा गया। आरोपी धनंजय दास. मोहम्मद अल्ताफ एवं अकाश कश्यप को रिमांड पर न्यायलय पेश किया गया। बालको पुलिस का कहना था कि पुरानी किसी रंजिश को लेकर या विवाद हुआ था। उक्त कारवाही में बाल्को थाना प्रभारी सनत सोनवानी. उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खुटे. सउनि सुखलाल सिदार. आरक्षक अनिल साहू. हरीश मरावी. सुजीत कुर्रे. सैनिक रामकृष्ण सोनवानी शामिल रहे
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
बालको ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला..
September 10, 2024
Breking Korba- वनांचल क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो दर्जन से मवेशियों की हुई मौत…
August 21, 2024


