Uncategorized

गढ़ उपरोड़ा मे एकल अभियान द्वारा शुरुआत साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ के चौथे सप्ताह पर भंडारे का आयोजन

गढ़ उपरोड़ा 17मई,कोरबा ब्लॉक के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र अजगरबहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा के ऊपर पारा हनुमान मंदिर में एकल अभियान देवपहरी के संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया के अगुवाई में संच केंद्र देवपहरी संच संस्कार समिति अध्यक्ष पतंग सिंह कंवर एवम राजाराम राठिया तथा हनुमान जी का परम् भक्त दुकालू राम गोंड के विशेष सहयोग से 18अप्रैल मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया गया था, जो निरंतर दूसरे और तीसरे सप्ताह आचार्या सूरज राठिया पति रामप्रसाद राठिया द्वारा बच्चों के साथ हनुमान चालीसा पाठ संपन्न कर रहे थे शादी ब्याह के सीजन पर सभी व्यस्त होने से समय नहीं दे पाए थे।इस कार्यक्रम के मुख्य किरदार एवम व्यवस्थापक दुकालू राम गोंड द्वारा इतने बड़े भक्त हैं जो इस कार्यक्रम के चार सप्ताह यानी एक महीने पूर्ण होने की खुशी में पूरे श्रद्धालुओ को खीर पूरी छोले भोजन प्रसाद व्यवस्था यानी इस परम् भक्त द्वारा भंडारा आयोजित किया गया,इस जमाने पर लोग बड़े मुश्किल से मंदिर जा पाते हैं अपनी व्यवसाय और परिवार की व्यस्तता के कारण ,यह गोंड भाई साहब अपने घर के पैसे से हनुमान मंदिर का निर्माण कर रहे हैं थोड़ा बचा है और बोल रहे हैं यह हनुमान मंदिर सभी लोगों का है।
एकल अभियान देवपहरी के संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया को निमंत्रण दिया गया था पर वह दूसरे गांव सोनारी में हनुमान चालीसा पाठ की तैयारी में थे,लेकिन शाम को संच संस्कार समिति अध्यक्ष पतंग सिंह कंवर द्वारा दुकालू राम गोंड फोन पर आने की न्यौता मिलने पर तत्काल दस किलो मीटर आए तब तक सभी इंतजार कर रहे थे,एकल अभियान के पद्धति से कार्यक्रम संपन्न कराया गया आरती के बाद ग्राम वासियों एवम बच्चो के साथ संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया द्वारा श्री राम चरित मानस से 2 दोहा चौपाई एवम देश के बलिदान हुए क्रांतिकारियों का परिचय एवम नाम पूछने पर बच्चो में जानकारी नहीं मिलने पर अगले सप्ताह तैयारी कर आने के लिए कहकर कार्यक्रम संपन्न किया गया।उसके पश्चात् दुकालू राम गोंड द्वारा सभी लोगों को प्रसाद ग्रहण का बात सुनकर सभी लोग हैरान रह गए,क्योंकि प्रसाद व्यवस्था यानी सुबह से पांच लोगों को व्यवस्था में लगाकर भंडारा आयोजित किया गया था सभी लोग भोजन मंत्र एवम अन्नपूर्णा मां की जय कहते हैं प्रसाद ग्रहण कर अपने अपने घर चले।ऐसे है दुकालू राम गोंड अपने आप पर महान इंसान हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button