गढ़ उपरोड़ा 18मई,कोरबा जिले में एकल ग्राम संगठन द्वारा संचालित संच केंद्र देवपहरी जो सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों में बीहड़ जंगलों में के बीच अपना छोटा सा प्रयास करते हुए जन्म दिन,गृह उद्घाटन,नए वाहन, नए दुकान अन्य शुभ कार्यों पर एक 9425510721पर संपर्क करने पर सेवा के रूप में हनुमान चालीसा एवम सुंदर काण्ड पाठ करने का लक्ष्य लिया गया है।इसी कड़ी में कल रात्रि विद्यालय ग्राम गढ़ उपरोड़ा के आचार्या सूरज राठिया पति रामप्रसाद राठिया के सुपुत्री कु कृतिका राठिया का जन्म दिन का सूचना मिला,एकल ग्राम संगठन के संच केंद्र देवपहरी के संच संस्कार समिति अध्यक्ष पतंग सिंह कंवर के साथ एवम ग्राम वासियों के साथ सामूहिक रूप से बच्ची के हाथो दीप जलाकर दीप मंत्र ओंकार मंत्र गायत्री मंत्र विजया महा मंत्र महा मृत्युंजय मंत्र एकात्मता मंत्र,श्री हनुमान चालीसा एवम सुंदर काण्ड पाठ के बाद श्री रामायण ग्रंथ एवम भारत माता श्री राम स्तुति कर कु कृतिका राठिया को देशी केक काट कर खिलाया गया एवम उपहार राशि भेंट कर सामूहिक रूप से आशीर्वाद प्रदान किया गया उज्जवल भविष्य की कामना किया गया,उसके बाद खीर पूरी बड़ा के साथ भोजन का आनंद उठाया गया।
इस शुभ कार्यक्रम के अवसर पर दुकालू राम गोंड,रतनसिंह कंवर संच समिती सदस्य,पतंग सिंह कंवर,बसंत कुमार (रिटायर्ड फौजी)सभी ग्राम वासी तथा संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया परिवार सहित शामिल हुए।




