कोरबा 19अप्रैल,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों के उप तहसील लेमरू के अंतर्गत ग्राम लेमरू मे ही अचानक बिजली विभाग द्वारा तीन लोगों को भारी रकम का बिल देने से ग्राम लेमरू के ग्रामीणों में भारी नाराज़गी जताई गई है।उनका कहना है कि बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल प्रति माह आना चाहिए जिससे ग्रामीण जन द्वारा बिजली बिल जमा कर सके। अचानक से 15से 20हजार रू का बिल से परिवार में संकट पैदा हो जाता है। ग्राम लेमरू निवासी संजय सिंह नान्ही बाबा एवम हरनारायण सिंह का 20हजार तथा कंचन सिंह राठिया का 9हजार का बिजली बिल आया है।बिजली विभाग वालों से निवेदन है कि प्रतिमाह बिजली बिल भेजें और प्रतिमाह भुगतान प्राप्त करें।
अभी दो चार दिन पहले लेमरु में पिछले पांच साल का बिजली बिल एक साथ आ रहा है जिसे चुकता कर पाना बहुत कठिन है।




