Uncategorized

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बिलासपुर संभागीय बैठक में सम्मिलित हुए, 6 अप्रैल से कोरबा जिले में गांव चलो घर घर चलो अभियान की शुरुआत,

Korbavani.com- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा के जिला महामंत्री दीपक जायसवाल भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गांव चलो घर-घर चलो अभियान के तहत बिलासपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित बिलासपुर संभाग का संभागीय बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक में बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिला बिलासपुर, कोरबा, शक्ति, गौरेला पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, एवं रायगढ़ जिला के जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी, गांव चलो घर चलो अभियान कार्यक्रम प्रभारी दिलेंद्र कौशिक, बिलासपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, बिलासपुर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्णा कौशिक की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें सभी जिला के पदाधिकारियों से गांव-गांव चलो घर घर चलो अभियान कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। सभी को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले 9 सालों की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक निचले स्तर में पहुंचाने के लिए गांव गांव चलो घर-घर चलो अभियान 6 से 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा। जिला महामंत्री दीपक जायसवाल के साथ कोरबा जिला कार्यक्रम संयोजक रमेश महतो की बैठक में सम्मिलित थे। दीपक जायसवाल ने बताया कि जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा के निर्देशानुसार कोरबा में 6 से 14 अप्रैल तक जिला और मंडल स्तर में यह कार्यक्रम होगा। इसके लिए कार्यक्रम की प्रभारी बनाए गए हैं कोरबा जिले में कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री रमेश महतो, सहसंयोजक के रूप में जिला मंत्री विष्णु यादव,व संयोजक ईश्वर पटेल बनाए गए हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button