देवपहरी 01अप्रैल ,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ उप तहसील लेमरू के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई का सार्वजनिक चैत्र नवरात्रि कल शाम को जावा विसर्जन कर धूम धाम से संपन्न किया गया,इस अवसर पर आसपास के गांव एवम दूर दूर रिश्तेदार बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर कार्यक्रम का साक्षी बने एवम भोजन प्रसाद ग्रहण किए। इस कार्यक्रम को सुबह पूजा आरती कर सभी देवी देवताओं को अपना भोग प्रसाद प्रदान करते हुए रिश्तेदारों को भोजन कराकर सामूहिक रूप जसगीत गाते हुए शुभारंभ किया गया इस मौके पर गांव के सभी देवी देवताओं द्वारा नृत्य करते हुए मार्गदर्शन देते कार्यक्रम किया जाता हैं उनके अनुसार कार्य किया जाता है,उसके बाद सभी देवी देवताओं के आदेश होने पर पंडा द्वारा तीन महिलाओं को जिस पर देवी विराजमान होती है उनको कलश,पाठ पीढ़ा, खप्पर (अग्नि )को सिर पर लेकर नाचते हुए देव स्थल पर पूजा आरती करते हुए विसर्जन के लिए तालाब में ले जाते हैं वहा पर गाते बजाते हुए अंतिम पूजा पाठ क्षमा याचना करते हुए जावा विसर्जन किया गया ,
इस भव्य कार्यक्रम में बहुत दूर दूर से जसगीत मंडली शामिल हुए समिति द्वारा श्री फल प्रदान कर धन्यवाद किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य पंडा जगदेव सिंह राठिया, सूखल यादव, अनत राम,बसंत लाल,रमेश कुमार,ग्राम बैगा रामप्रसाद राठिया थे और गांव के सभी लोगों को कार्य सौंपा गया था जिसे सभी मिलजुल किया गया,इस कार्यक्रम के मंच संचालक राजाराम कंवर,नेपाल सिंह, चंद्रा कुमार राठिया, बसंतलाल,ईश्वर सिंह थे,साउंड सिस्टम राजेंद्र कुमार,राजेश्वर सिंह राठिया रहे
ग्राम डीडापाठ में भी निजी चैत्र नवरात्रि पर्व आयोजित किया गया था जिसमे कल धूम धाम गाते बजाते हुए विसर्जन किया गया।






