रायपुर 19मार्च,एकल अभियान संभाग छत्तीसगढ़ को प्राप्त नई एकल श्रीहरि मंदिर रथ सौजन्य सीता देवी रमेश कुमार मंडावेवाला मुंबई द्वारा मध्य छत्तीसगढ़ राजनांदगांव क्षेत्र में चलाने के लिए आगमन हुई।
जिसका उद्घाटन 18 मार्च 2023 को शाम 5:00 बजे श्री बालाजी मंदिर गंज चौक से रवाना होकर शोभा यात्रा के साथ श्री महावीर मंदिर पहुंची जहां पर महा आरती की कार्यक्रम संपन्न हुई।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदकिशोर सुरजन अध्यक्ष संभाग छत्तीसगढ़ अमर लालवानी सचिव संभाग छत्तीसगढ़ रवि सिन्हा, प्राथमिक शिक्षा प्रभारी हरीश गांधी,संध्या अग्रवाल माता, निकुंज सिंघल संजय सोनी, अरूण गुप्ता विश्व हिन्दू परिषद विभाग संगठन मंत्री ओम प्रकाश अग्निहोत्री ओमवती माता ,अंकुर सिंह रंजूउदय बावनकर साथ ही हरकेश्वर राजवाड़े संभाग प्रमुख संभाग छत्तीसगढ़ जगदीश मरकाम संभाग व्यास प्रमुख संभाग छत्तीसगढ़ गुलाब पटेल, अंगद पटेल सुभाष पुरी विवेक तिवारी एवम हरि कथा की बहन भाई और नगर वासी आदि उपस्थित रहे।
आप सभी को जानकर हर्ष होगा कि प्राप्त एकल श्रीहरिमंदिर रथ के द्वारा बनवासी समाज के लोगों को धर्म के साथ जोड़ने का अच्छा मार्ग है जिससे ग्रामवासी यह मानते हैं कि श्री अयोध्या से चलकर प्रभु श्री राम माता सीता श्री हनुमान जी का आगमन हमारे गांव बस्ती में हुआ है इस उपरांत लोग एकत्रित होकर दर्शन पूजन करते हैं और अपने धर्म के प्रति जागरूक होते हैं जिससे उनके मन के अंदर एक नई उत्साह के साथ नई ऊर्जा का निर्माण होता है और आपस में एकजुट होते हैं।
आज की वर्तमान स्थिति में हिंदू समाज कई हिस्सों में बिखरती जा रही है जिसे मद्देनजर रखते हुए एकल अभियान के द्वारा विभिन्न प्रकार के गतिविधियों से समाज को एक सूत्र में जोड़कर रखने का सतत प्रयास किया जा रहा है जिससे ग्रामवासी समाज अपने धर्म के साथ जुड़ कर अपने ही परिवार के साथ जीवन यापन कर सके यह जानकर बहुत दुख होता है कि एक ही परिवार के लोग आज एक दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे हैं इससे यह मालूम होता है कि आने वाला समय में निश्चित ही गृह गृह युद्ध होगी इस समाज को सुरक्षित तथा सुसज्जित करने का एकल अभियान श्री हरि कथा योजना द्वारा संस्कृति संवर्धन एवं धर्म जागरण से ही संभव हो सकेगा।






