Uncategorized

ग्राम सोनगुढा में श्री श्री अखंड पांच दिवसीय रामायण महायज्ञ आज भव्य हवन यज्ञ एवम सहस्त्रधारा के साथ संपन्न

कोरबा 05मार्च,कोरबा जिले के अंर्तगत ग्राम सोनगुढा में श्री श्री अखंड पांच दिवसीय रामायण महायज्ञ दिनांक 27 फरवरी से 05मार्च तक आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था जिसमे दूर दूर से मानस मंडली शामिल होकर भगवान के कथा को गायन वादन एवम प्रवचन कर गंगा रूपी रामायण कार्यक्रम में डुबकी लगा रहे थे,इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का अंतिम दिन होने पर बहुत ज्यादा मानस मंडली शामिल हुए थे एवम अंतिम दिवस होने पर श्रोता समाज में जोरदार उत्साह उमंग उल्लास का वातावरण दिख रहे थे इस कार्यक्रम में शाम को सभी ग्राम वासी जिसमे छोटे बच्चों में ज्यादा ही उत्साह देखने को मिल रहा था हाथ में आरती के साथ आते हैं और सभी दिन शाम के आरती में अलग अलग लोगों के द्वारा प्रसाद व्यवस्था किया जा रहा था,कल के आरती कार्यक्रम के पश्चात् समिति के सक्रिय सदस्य भारत राठिया के द्वारा देश भक्ति गीत गाने एकल अभियान संच केंद्र देवपहरी के संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया द्वारा हृदय से आभार साधुवाद आभार रूपी सप्रेम भेंट कर सभी मित्रों को आग्रह किया कि देवभक्ति यानी भगवान भक्ति के साथ साथ देश भक्ति राष्ट्र के प्रति प्रेम जगाने का प्रयास किया जाय।प्रवचन में लोगों को कथा के साथ साथ अन्य बात जैसे धर्म समाज ,संस्कार,तुलसी पूजन, गौ पालन, परिवार,नशा मुक्ति,अभी के रहन सहन,परिवेश को विशेष केंद्रित किया जाना चाहिए।यह कार्यक्रम आज सहस्त्रधारा एवम सामूहिक हवन यज्ञ के साथ समापन किया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button