लेमरू 05मार्च कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ अजगरबाहर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में आज दोपहर 12 बजे से दशहरा मैदान शिव मंदिर मंच पर सभी ग्राम वासियों का आवश्यक बैठक आयोजित किया गया था, जिसमे आगामी 22मार्च चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के पावन पर्व पर सार्वजनिक चैत्र नवरात्र का आदिशक्ति का आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसकी पूर्व तैयारी शुरू किया जा चुका है जिसके लिए सभी परिवारों से विशेष चंदा राशि के लिए निवेदन किय गया है जिसके लिए तीन तीन लोगों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई यह जस कार्यक्रम ठाकुर देव स्थल के पास आयोजित किया जाएगा।
इस बैठक में राजाराम कंवर, पंच जगदेव सिंह कंवर,बैगा राम प्रसाद,रायस राम कंवर,राजेश्वर सिंह कंवर,नेपाल सिंह,भूकंप सिंह,अन्तुलाल,शिवप्रसाद, गुरबार सिंह, बीर बहादुर,जगसिंह,अमर सिंह,धीर सिंह, अनत राम एवम समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।






