Uncategorized

गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी द्वारा ग्राम विमलता में चिकित्सा शिविर का आयोजन

कोरबा 25फरवरी,कोरबा जिले के अजगर बहार तहसील के वनांचल दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत नाकिया के अंतर्गत ग्राम विमलता में 24फरवरी को गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया,जिसमे गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी के प्रकल्प प्रमुख एवम मुख्य चिकित्सक डॉ देवाशीष मिश्र के माध्यम से ग्राम वासियों को जांच कर गोली दवाई एवम आवश्यक सलाह दिया गया,यह गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी के अंतर्गत 40गांव में आश्रम के बैनर तले आवश्यकतानुसार शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि ग्राम वासियों को घर बैठे बेहतर स्वास्थ्य का लाभ उपलब्ध हो सके।इस चिकित्सा शिविर के माध्यम से ग्राम वासियों को विशेष रुप से अपने खान पान रहन सहन के प्रति जागरूकता पैदा करना अपने घर परिवार स्वच्छता अभियान को अपनाने से बीमारी हमेशा दूर करने का प्रयास के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओ एवम बच्चों को मौसमी फल,हरी सब्जियां अपने बारी में लगाकर उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया,ताकि भविष्य में कमजोरी न हो।इस क्षेत्र में गौ मुखी सेवा धाम संस्था से 40गांवों को कई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button