Uncategorized

14 फरवरी पुलवामा हमले में शहीद हुए 40जवानों को एकल अभियान के बच्चों द्वारा दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित

कोरबा 14 फरवरी,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी के अंतर्गत एकल अभियान डीडासराई के बच्चों द्वारा 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए 40जवानों को पांच दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया,आज 14फरवरी को पूरे भारत देश चौथा काला दिवस मना रहा है आज के ही दिन बहुत बड़ा घटना ने पूरे भारत देश को झकझोर कर रख दिया था,देश ने एक दिन में 40 लाल को खो दिया,इस दिन सभी भारतीयों को एक दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहिए। उन शहीदों को नमन करना चाहिए एवम भविष्य में इस तरह का घटना न घटे विनती करना चाहिए क्योंकि 40परिवारों ने भी अपना परिवार के अहम हिस्सा बेटा,पति,भाई,चाचा खोया था।एकल अभियान द्वारा दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित में संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया,मितानिन कार्यकर्ता चमरीन बाई, वैभव,दिशा, दीपिका,सूर्य, धर्मेद्र, ध्रुव,सिद्धांत शामिल रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button