Uncategorized

ग्राम पंचायत बतरा की जनता नशामुक्त पंचायत के लिए पाली थाना में 16दिसंबर को दिए सामूहिक आवेदन ,आज तक कोई कार्यवाही नहीं, जनता नाराज

पाली 14फरवरी, कोरबा जिले के विकास खण्ड पाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बतरा के मोहल्ला भदरापारा मे नशा मुक्ति अभियान चलाने के उद्देश्य से ग्राम भदरापारा के महिला स्व सहायता समूह एवं गांव के सभी महिला पुरूष व ग्राम पंचायत के मुखिया के द्वारा पुलिस थाना पाली मे आवेदन दिनांक 16/12/2022 देकर सहमति प्रदान लिया गया और ग्राम भदरापारा मे जांच करने की सहमति पाली थाना के द्वारा मिला लेकिन आज तक हमे कोई प्रकार की सहमति शासन प्रशासन के द्वारा सहयोग नही मिल रहा है तो शासन से पुनः निवेदन करते है कि निजात अभियान के तहत हम ग्राम वासी को नशा मुक्ति जांच कर आदर्श ग्राम बनाने मे सहयोग करें, नशे के कारण गांव में परिवार में विभिन्न प्रकार के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नशे के गिरफ्त में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।इस परिस्थिति को देखकर गांव के महिला पुरुष सामूहिक रूप से थाना पाली में गुहार लगाए जिसका तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही शुरू करें।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button