कोरबा 26 जनवरी,कोरबा जिले के उपतहसील लेमरू के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी शासकीय पूर्व माध्यमिक प्राथमिक शाला देवपहरी बड़ी हर्षोल्लास के साथ देश के 74वें गणतंत्र दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य रुप से ग्राम पंचायत के श्री बंधन सिंह कंवर जी सरपंच श्री परमेश्वर सिंह कंवर उपसरपंच श्री अमृतलाल राठिया भूतपूर्व सरपंच श्री हरिशंकर यादव पंच युवा नेता श्री सीताराम यादव जी शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष श्री प्रेमदास मोहन जी श्री सुखदास महंत जी श्री सुखदेव प्रसाद यादव जी श्री तिमोथी कुमार बखला एवं स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती सुमन सिदार एस एच ओ, कुमारी सुमन यादव सी एच ओ श्रीमती सविता महंत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्कूल परिवार के शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चे एवं पालक मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिसमें स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया अंत में सभी बच्चों को मेडल से पुरस्कृत किया गया तथा मिठाई वितरण किए गए,
कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान पाठक संकुल शैक्षिक समन्वयक करम लाल चौहान के द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों का आभार प्रकट किया।




