कोरबा 26जनवरी कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ लेमरू उप तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजाराम कंवर के विशेष सहयोग से पहली बार प्राथमिक शाला डीडासराई में धूमधाम से गणतंत्र दिवस देश भक्ति पर्व एवम बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया,ग्राम डीडासराई के प्राथमिक शाला स्कूल में इस बार कुछ समाज सेवी लोगों के सहयोग से विशेष चर्चा किया गया और स्कूल में सभी उत्सव को विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करना है जिससे पढ़ने वाले विद्यार्थियो का भविष्य का सर्वांगीण विकास हो सकता है क्योंकि आज तक इस स्कूल में सभी कार्यक्रम को छोटे रूप में किया जा रहा था।
बच्चों में व्यक्तिगत बौद्धिक क्षमता विकसित का अभाव महसूस किया जा रहा था,आज के कार्यक्रम में बच्चे माईक लेकर मंच एम गांव वालों के सामने आए तो बहुत अच्छा लगा,पहली बार था कुछ शामिल नही हुए। एकल अभियान कार्यकर्ता चन्द्रा कुमार राठिया द्वारा सभी बच्चों को हिस्सा लेने के अनिवार्य से बताया गया था,इस कार्यक्रम में कई वर्षों बाद गणतंत्र दिवस तिरंगा रैली गांव में निकाला गया।इससे गांव में देश भक्ति भाव वातावरण स्थापित होता है,
इस कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह वर्धन के लिए शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजाराम कंवर द्वारा कापी पेन की व्यवस्था किया गया था,बच्चों द्वारा 4 नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसको कृष्णा कुमार कंवर और कु वैभव राठिया द्वारा 50,50रू का प्रोत्साहन पुरस्कार भेंट किया गया,
इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण वार्ड पंच जगदेव सिंह कंवर एवम ग्राम बैगा द्वारा रामप्रसाद द्वारा किया गया एवम राजाराम एवम विफल राम चौहान द्वारा गणतंत्र दिवस के बारे में उद्बोधन हुआ। इस मौके पर बसंतलाल, पुसराम (रसोइया) राजेश्वर सिंह, रमेश कुमार,अमित टोप्पो( सफाई कर्मचारी)आंगन बाडी कार्यकर्ता इतवारा बाई, सहायिका कौशील्या बाई, मितानिन चमरिन बाई , समारी बाई,शांतिबाई ,रामकुमार,गोपालसिंह, लालू डिगेशर एवम बच्चे तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।





