कोरबा 17जनवरी कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत पोड़ी उपरोड़ा मे श्री हनुमान चबूतरा बस्ती में कलशयात्रा एवं श्री सीताराम झांकी के साथ ग्राम परिक्रमा करते हुए श्री अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया गया, यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 15जनवरी से 19जनवरी तक चलेगा ,जिसमे राजपुरोहित /आचार्य नीरज दुबे पोंडी उपरोड़ा वाले है,दूर दराज भजन कीर्तन मंडलीयों को गायन वादन एवं प्रवचन के लिए आमंत्रित किया गया है कलशयात्रा में सैकड़ों कि संख्या में माताएं बहनें शामिल हुई। युवा समिति महिला समिति एवं हनुमान चबूतरा समिति के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह अखंड रामायण कार्यक्रम का 19 वां वर्ष है ।इस कार्यक्रम के अध्यक्ष तिथेश्वर प्रताप, उपाध्यक्ष प्रकाश कंवर,आदेश यादव,सचिव गुलाब दास महंत,उप सचिव धनंजय महंत,राहुल यादव, कोषाध्यक्ष गणेश यादव,उप कोषाध्यक्ष दीपक कंवर,धर्मपाल कंवर, संरक्षक सर्व बुजुर्ग वर्ग,मुख्य जजमान सियाराम यादव सहपत्नी,सह जजमान सुमित कंवर सहपत्नि के साथ है।





