कोरबा 08जनवरी कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के अजगरबहर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में वन बंधु परिषद एकल अभियान के बैनर तले संच समिती एवम अन्य समाज सेवी मित्रों के विशेष सहयोग से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया,इस कार्यक्रम के लिए तीन महीने पूर्व संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया द्वारा अपने विभिन्न क्षेत्र के मित्रों के विशेष सहयोग से पुरस्कार राशि का इंतजाम करके इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने क्षेत्र के 8पंचायत के मानस मंडली से संपर्क कर इस कार्यक्रम को राष्ट्र प्रेमी विचारधारा के सज्जनों से चर्चा कर एवम सोशल मीडिया व्हाट्सअप ग्रुप पर पोस्ट कर इस कार्यक्रम को तीन महीने के पश्चात 29दिसंबर को आवश्यक बैठक आयोजित कर 8जनवरी को इस कार्यक्रम के लिए समय निकाला गया।
इसी कार्यक्रम में आज दोपहर 1बजे से इस कार्यक्रम को ओंकार मंत्र गायत्री मंत्र विजया महा मंत्र हनुमान चालीसा पाठ के साथ शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम नारायण भगत (शिक्षक) रहे।कार्यक्रम के अध्यक्षता बंधन सिंह कंवर सरपंच एवम पूरन सिंह मंझवार जनपद सदस्य,हरिशंकर यादव की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संचालन किया ,इस कार्यक्रम में 20 प्रतिभागियों ने 25रू शुल्क जमा कर पंजीयन कराया एवम संदेश प्रवाह प्रवचन प्रतियोगिता कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय देकर शामिल हुए,इस भव्य कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार गोपाल देवांगन, सुर्वे,द्वितीय स्थान दिनेश कुमार तंवर,लेमरू,तृतीय पुरस्कार धरम सिंह राठिया लेमरू,चतुर्थ पुरस्कार राजाराम राठिया गढ़ उपरोड़ा , पांचवा पुरस्कार छतरपाल राठिया गढ़ उपरोड़ा,छठवा पुरस्कार गणेश कंवर,गढ़ उपरोड़ा सातवां राजाराम कंवर डीडासराई, आठवां नरपाल सिंह ठाकुर बड़गांव, नवां पुरस्कार सकुलाल राठिया जाताडांड रहे।निर्णायक टोली पतंग सिंह कंवर,सीताराम देवांगन,अमृत लाल राठिया, धनसिंह कंवर,प्रेमदास महंत,अशोक मिश्रा,मंच संचालक कृष्ण कुमार कंवर द्वारा किया गया।






