कोरबा 02जनवरी कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अजगर बहार तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई के संस्कार भवन शिव मंदिर के पास एकल अभियान समाज सेवी संस्था के बैनर तले संदेश प्रवाह प्रवचन प्रतियोगिता का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमे सिर्फ आठ पंचायतों गढ़ उपरोड़ा, देवपहरी,लेमरू, साखो,बडगांव, नाकिया, अरसेना,डोकरमना के अंतर्गत प्रतिभागियों को ही शामिल किया गया,
इस भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को पंजीयन कराने के लिए 07जनवरी को 05 बजे तक अंतिम समय दिया गया, जिसमे प्रतिभागियों को 25 रू जमा कर ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है इस कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य श्री राम चरित मानस कार्यक्रम में प्रवचन का विशेष महत्व एवम समाज ,जन मानस को परेशानी समस्या का हल सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता हुआ प्रवचन को सुनकर अपने जीवन में अमल किया जा सके। अपने जीवन से हारा हुआ मनुष्य को नया मार्गदर्शन,नया आस प्रदान करें,इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले एवम सहयोग करने वाले इच्छुक भाई बहन संपर्क करें। इस कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार राशि एवम एकल अभियान द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग के लिए सादर की अपेक्षा रहेगा।





