कोरबा

डर के साए में पंचायत साखो के किसान, शासन प्रशासन से लगाई गुहार, आसपास के क्षेत्र में धान बिक्री करने का मिल जाए अनुमति,

Korbavani.com- शासन की मंशा अनुसार कोरबा जिले में 1 नवंबर से धान की खरीदी जारी है। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी पर्याप्त ध्यान रखा जा रहा है। धान खरीदी केंद्रों में शासन की ओर से किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं से किसान भी संतुष्ट हैं। लेकिन पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत साखो के किसान ना खुश नजर आ रहे हैं, साखो के किसान नाव के सहारे डुबान पारकर मोरगा धान केंद्र में धान बिक्री करते हैं, कभी भी बड़ी दुर्घटना किसान के साथ किसी वक्त भी हो सकता है, पंचायत साखो के सरपंच ने कहां की साखो पंचायत बाँगो डुबान से तीन ओर से घिरा हुआ है, ग्राम पंचायत साखो के किसान भाई नाव पार करके धान बेचने मोरगा जाना पड़ता है। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, सरपंच ने यह भी कहा कि अगर जिला प्रशासन एवं हमारे क्षेत्र के विधायक हमारे किसान भाइयों को लेमरू धान खरीदी केंद्र में बिक्री करने की अनुमति दे देती है तो हमारे क्षेत्र के किसान भाइयों का उत्साह बढ़ जाएगा जिससे किसान भाइयों को समय पैसा समय दोनों बचत होगा,

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button