कोरबा

ग्राम पंचायत देवपहरी के उप स्वास्थ्य केन्द्र में धूम धाम से मनाया गया मितानिन दिवस

कोरबा 23नवंबर कोरबा जिले के अंतर्गत सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र उप तहसील लेमरू के ग्राम पंचायत देवपहरी के उप स्वास्थ्य केन्द्र में आज 23 नवंबर को मितानिन दिवस समारोह आयोजित कर धूम धाम से मनाया गया। आज पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में पूरे हर्ष उल्लास उमंग के साथ मनाया जा रहा है,आज मितानिन दिवस मितानिनों के सभी विभिन्न कार्यों एवम अपने गांव के सभी लोगों के देखभाल की विशेष जिम्मेदारी कार्य के सम्मान किया जा रहा है,
मितानिन दिवस पर कोरोना काल में किए गए विभिन्न जोखिम कार्यों को याद करते हुए मितानिनों के विशेष जिम्मेदारी तथा स्वास्थ्य एवम स्वच्छता के लिए प्रति लोगों को पारा बैठक ,दीवाल लेखन कर जन जागरूकता अभियान के लिए मितानिनों को विशेष रूप से सम्मान किया जा रहा है,उनके पद के नाम से आधा बीमारी दूर हो जाता है पूरे गांव के लिए दुख सुख की मितानिन ,जिन्हे सरकार द्वारा सिर्फ प्रोत्साहन राशि प्राप्त होता है सभी बैठकों एवम प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने गांव प्रति परिवारों में संपर्क कार्य करना होता है,
इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत देवपहरी के उप स्वास्थ्य केन्द्र में उप सरपंच परमेश्वर पैकरा एवम् मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सुमन यादव तथा फील्ड अधिकारी सुमन सिदार द्वारा पंचायत के सभी मितानिनों को इस मितानिन दिवस पर श्री फल,पुष्प भेंटकर सम्मान किया गया इस अवसर मास्टर ट्रेनर जलसी यादव एवम एकल अभियान के पूर्व आचार्य कृष्णा कुमार कंवर भी उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button