Korbavani.com – बालकों के विरोध में मजदूरों के
द्वारा आज 64 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल लगातार जारी है । जिसके विरोध में बीएमएस के बैनर तले मजदूर 64 दिन से हड़ताल कर रहे हैं । मजदूरों को समर्थन देने के लिए नेता भी अब मौके पर पहुंच रहे है। आज धरना स्थल पर पाली तानाखार पूर्व विधायक रामदयाल उइके बालको गेट के समीप धरने पर बैठे मजदूरों के बीच पहुंच बालकों के खिलाफ नारेबाजी की और मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर विरोध करते दिखे, पाली तानाखार पूर्व विधायक रामदयाल उइके को भला को नहीं जानता न्याय को लेकर हमेशा सटीक रहते हैं कहा जाता है कि किसानों और मजदूरों के साथ अन्याय होते नहीं देख सकते, आज धरना प्रदर्शन पंडाल में पहुंचे बालकों के विरुद्ध कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बालको के विरुद्ध वृहद आंदोलन किया जाएगा। बालकों की तानाशाही अब नहीं चलेगी । आंदोलन में चोटिया के मजदूरों और बालकों के मजदूरों के शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ी जाएगी । विधायक को अपने बीच पाकर मजदूर भी काफी संतुष्ट नजर आए इस दौरान बीएमएस के पदाधिकारी गण एवं मजदूर गण उपस्थित थे,







