कोरबा 14 नवंबर कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र उप तहसील लेमरू के अंतर्गत कोरबा से डोकरमना तक चलने वाले SBS बस सर्विस आज 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर गोगदा घाट पर जाकर अचानक से रुक गया, इसके पश्चात यात्रियों को पता चला कि बस में डीजल खत्म हो गया है,जिससे सुनकर सभी यात्रियों को भारी आश्चर्य हुआ प्रतिदिन का सफर कर रहे हैं फिर भी इतना बड़ा लापरवाही
बरतने से अपने अनेकों आवश्यक कार्यों से बैंक,तहसील ,कोर्ट जैसे कार्यालय एवम बाहर जाने वाले यात्रियों को बस ,ट्रेन वालों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी,
इस तरह के लापरवाही से परेशानी होना आश्चर्य होता है एक व्यक्ति के थोड़ी सी गलती से कई लोगों को भुगतना पड़ता है ।इस तरह के घटना भविष्य में न हो जिससे आवागमन प्रभावित होता है इस मुख्य मार्ग पर अन्य बस सर्विस या ऑटो जैसे सुविधा उपलब्ध नहीं होती है।





