Korbavani.com – 14 अक्टूबर को भारत के राष्ट्रीयवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक, महान देशभक्त,कुशल संगठनकर्ता, प्रखर विचारक,सादा जीवन उच्च विचार की जीती जागती प्रतिमा श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की पुण्यतिथि समरसता दिवसbके अवसर पर बालको कर्मचारी संघ द्वारा शाम 6 बजे परसाभांटा पंडाल में समरसता दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा दत्तोपंत ठेंगडी जी छाया चित्र को पुष्प अर्पित कर, श्रीफल एवं दीप दिखाकर उनको नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम लाल चंद्रा, कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री तुलसीराम जायसवाल द्वारा किया गया एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष शरद नायर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव शरद शर्मा एवं जिला कार्यालयीन मंत्री आशीष कुम्भकार थे। महासचिव हरीश सोनवानी द्वारा कार्यकर्ताओं को श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के मार्गदर्शन हमेशा सत्य के सिद्धांत पर चलने की प्रेणना दी गयी। इस कार्यक्रम में लगभग 300 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।





