कोरबा 01अक्टूबर कोरबा जिले के वनांचल दूरस्थ बीहड़ जंगलों से घिरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी में स्थित गौ मुखी सेवा धाम में 2 अक्टूबर को वनवासी सगा सम्मेलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,जिसकी तैयारी शुरू होकर आज अंतिम कड़ी पर पहुंच गया है,2अक्टूबर का सभी लोग को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं,इस कार्यक्रम में सभी गांवों से पारंपरिक नृत्य जैसे सुआ नृत्य,डंडा नृत्य, करमा नृत्य, गौरा नृत्य, राउत नाचा आदि की जोरदार तैयारी हो चुका है।
इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेणुका सिंह, केंद्रीय जनजाति राज्यमंत्री,दिल्ली भारत सरकार एवम कार्यक्रम के अध्यक्षता ननकी राम कंवर,विधायक रामपुर क्षेत्र तथा भूत पूर्व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन और विशिष्ट अतिथि अवतार सिंह एडमिनिस्ट्रेशन हेड बालको एवम पी एन शर्मा संरक्षक गौ मुखी सेवा धाम,भूत पूर्व डायरेक्टर बालको ,किशोर बुटालिया,जिला संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कोरबा, ऋषि डडवाल, राष्ट्रीय सेवा भारती एवम गौ मुखी सेवा धाम समिति के संगठन सचिव रामेश्वर राठिया, अध्यक्ष मिथलेश दुबे,योगेश जैन सचिव उपस्थित रहेंगे।






