कोरबा 26 सितंबर कोरबा जिले के सुदूर दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत लेमरू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू दिनांक 26सितंबर को स्व बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज कोरबा छ ग के विशेषज्ञ चिकित्सक दल एवम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेमरू के डॉक्टरों द्वारा एक दिवसीय वृहद स्वास्थ्य परीक्षण का निःशुल्क विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे इस वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों के 133 लोगों का पंजीयन कर सभी प्रकार के बीमारियों का इलाज,जांच किया गया,साथ ही उचित मार्गदर्शन सलाह दिया गया
ग्राम पंचायत लेमरू के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित इस शिविर में अत्यंत गंभीर बीमारी से संबंधित ,ऑपरेशन से संबंधित,किसी भी प्रकार के बीमारी से ग्रसित बच्चे,महिला,बुजुर्ग मरीजों,पहाड़ी कोरवाओ को इस शिविर में विशेष रूप से सूचित किया गया था,
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र… लेमरू में आयोजित शिविर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा… के दीन सर संयुक्त डायरेक्टर सह अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर गोपाल कँवर सर एवम विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमे कुल 133मरीजों का पंजीयन कर स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया. जिसमे गर्भवती.. छोटे बच्चों.. पहाड़ी कोरवाओं. तथा जटिल प्रकरणों आदि को जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में आकर इलाज कराने की सलाह दी गई।






