कोरबा 27 सितंबर कोरबा ब्लॉक के अंतर्गत सुदूर दूरस्थ वनांचल ग्राम पंचायत देवपहरी में स्थित गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी में प्रति 6माह के चैत्र एवम क्वांर माह चैत्र मतलब शारदीय, चैत्र नवरात्रि पर्व को पूरे हर्षोल्लास उमंग के आयोजित किया जाता है,जिसमे 12पंचायत 40गांवों के अंतर्गत लोग शामिल होकर धूम धाम से मनाते है,
इस बार शारदीय नवरात्रि में विशेष कार्यक्रम जोड़ा गया है सभी जिसमें पंचायत के अंतर्गत सभी ग्रामों से अलग अलग दिन जल एवम ध्वजा यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें नवरात्र के दूसरे दिन पर ग्राम पंचायत देवपहरी के अंतर्गत ग्रामों से जल एवम ध्वजा यात्रा कार्यक्रम में डीडासराई, डीडा पाठ, सोनारी, हरदी महुआ से कलश के साथ ध्वजा लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुषों एवम बच्चे शामिल होकर गौ मुखी सिद्धी दात्री मां को ध्वजा अर्पण एवम हिंगलाज गढ़ में ग्राम से बैगा द्वारा प्रदान जल को हिंगलाज माता, बूढ़ी माता को अर्पित कर अपने और गांव के लिए सुख शांति की कामना किया गया,
इस कार्यक्रम में में पूजा आरती के पश्चात् ग्राम वासियों द्वारा जस गीत का सामूहिक रूप गायन वादन किया गया,इस दौरान देवी माता का आगमन हुआ, तत्पश्चात भोजन प्रसाद ग्रहण कर अपने अपने गांव रवाना हुए,कल बुधवार को तृतीय दिवस पर ग्राम पंचायत सतरेंगा एवम गढ़ उपरोड़ा के श्रद्धालु जल एवम ध्वजा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगें।जिन्हे आश्रम समिति द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाता है।
इस अवसर पर डॉक्टर देवाशीष मिश्रा (प्रकल्प प्रमुख) अमृतलाल(पूर्व सरपंच)रामेश्वर राठिया (संगठन सचिव) बंधन सिंह कंवर ( सरपंच) मुख्य जजमान काशीराम, कदम बाई,पुजारी रमाकांत पांडे,राठिया, कृष्णा कुमार कंवर पूर्व एकल आचार्य चंद्रा कुमार राठिया (एकल अभियान कार्यकर्ता) माधुरी राठिया (एकल आचार्या)ईश्वर सिंह राठिया,नेपाल सिंह,सत्यनारायण ,धर्मपाल, अगिया राठिया एकल आचार्या,सुकुल सिंह पण्डो, धर्मजीत पण्डो एवम बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, बच्चें शामिल हुए।





