Uncategorized

रूमगरा -सतरेंगा 25 करोड़ की नई सड़क पर दो फीट गहरा व एक फीट चौड़ा गड्ढा

कोरबा 24सितंबर कोरबा जिले के अंतर्गत देवपहरी मार्ग में जिस सड़क के लिए सीएम ने स्वीकृति दी थी उसकी गुणवत्ता की पोल सड़क बनने के एक महीने बाद ही सामने आने लगी है। रुमगरा से सतरेंगा तक बनी नई सड़क के बीचोबीच दो फीट गहरा और एक फीट चौड़ा सुराख हो चुका है। सड़क पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
सतरेंगा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने रुमगरा से लेकर सतरेंगा होते हुए गढ़उपरोड़ा तक की सड़क के निर्माण की घोषणा की थी। करीब 26 करोड़ की लागत से पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क का निर्माण किया गया है। हालांकि ठेकेदार द्वारा निर्धारित अवधि से करीब एक साल विलंब से काम पूरा किया गया है। जून में सड़क का काम सतरेंगा तक किसी तरह पूरा किया ही गया था अब सड़क की गुणवत्ता की परतें उखड़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों से सड़क के किनारे मिट्टी का कटाव होने से डामर धंसने की शिकायत सामने आ चुकी है। बीच-बीच में डामर उखड़ने और छोटे गड्ढे भी हो चुके हैं।

गुरुवार को सतरेंगा मार्ग पर माखुरपानी के करीब सड़क के बीचोबीच अचानक सुराख हो गया। सड़क के बीच हुए सुराख से कई वाहन चालक हादसे का शिकार होते बाल-बाल बचे। नई सड़क होने की वजह से वाहन अधिक रफ्तार में थे। दूर से वाहन चालकोें को गड्ढा नहीं दिख सका। नजदीक आने पर ब्रेक लगाया गया। इस तरह कई वाहन हादसे का शिकार होने से बचे।कुछ राहगीरों ने गड्ढे के पास पत्थर रखा। ताकि लोग गड्ढे से बचकर चले।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button