कोरबा 20 सितंबर एकल अभियान अंचल कोरबा का अभ्युदय यूथ क्लब खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम आज 10बजे से शुभारंभ होकर भोजन अवकाश को छोड़कर दिन भर में शिशु एवम बाल वर्ग दौड़ और लंबी कूद एवम कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित हुआ,बाकी का खेल कबड्डी , कुश्ती, ऊंची कूद कल सुबह से शाम 4बजे तक चलेगी,
अभ्युदय यूथ क्लब खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम अध्यक्षता सुखराम मरावी पूर्व सरपंच सासीन जटगा एवम एकल अभियान अंचल समिति के पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर अब वंदे मातरम् का गायन कर शुभारंभ किया गया,
इस प्रतियोगिता में एकल अभियान के 4 ब्लॉक के 10केंद्रों के वनवासी दूरस्थ क्षेत्रों के 320बच्चे शामिल हैं,जो एकल अभियान के पांच प्रकार के खेलों को खेल रहे हैं ,जिसमे अच्छे प्रदर्शन करेंगे ऐसे 32प्रतिभागियों को भाग स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा,इस कार्यक्रम को नगर के खेल कूद के सीनियर बंधुओ द्वारा खेला कर एकल अभियान को अपना बहुमूल्य योगदान , सहयोग दे रहे हैं,
इस कार्यक्रम में एकल अभियान भाग अंबिकापुर के भाग अभियान में भागवत लाल नायक एवम भाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख राजेश शाहू,अंचल अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा एवम अन्य लोग उपस्थित रहे।







