Uncategorized

रजगा मार खंड संघ चालक एवम एकल अभियान समिति रतन सिंह के स्वस्थ लाभ के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा एवम सुंदर कांड का पाठ

कोरबा 11 सितंबर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कोरबा जिले के रजगामार खंड संघ चालक एवम एकल अभियान संच केंद्र देवपहरी के संच समिती रतन सिंह कंवर का तबियत कुछ दिन पहले खराब होने पर कृष्ण हॉस्पिटल में एडमिट कराया है जिन्हे आजकल छुट्टी मिलने की संभावना है,
एकल अभियान संच केंद्र देवपहरी के संच समिती ग्राम विकास समिति अध्यक्ष रतन सिंह कंवर के तबियत का पता चलने पर शनिवार को उनके ही निवास स्थान पर सामूहिक हनुमान चालीसा एवम सुंदर कांड का पाठ कर रतन सिंह कंवर के लिए स्वास्थ्य में अति शीघ्र सुधार के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, शनिवार शाम को बजरंग बली एवम शनि देव महाराज से उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना किया गया,
इस सामूहिक कार्यक्रम में पतंग सिंह कंवर शिवकुमार विश्वकर्मा, महासिंह ,रामप्रसाद ,चंद्र कुमार राठिया,माधुरी राठिया सूरज राठिया,शकुंतला देवी,सावित्री देवी,बाबूलाल विश्वकर्मा भी सबसे पहले उपस्थित रहे। रतनसिंह कंवर सभी धार्मिक कार्यक्रम में विशेष रूप से बहुमूल्य योगदान रहता है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button