कोरबा 10सितंबर कोरबा ब्लॉक के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी में स्थित गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी मंदिर में आज 10सितंबर को गौ मुखी सिद्धी दात्री मंदिर में शारदीय नवरात्रि एवम 2अक्टूबर को भव्य कार्यक्रम आयोजित के लिए आगामी तैयारी के लिए आवश्यक बैठक संपन्न हुआ,
इस महत्व पूर्ण आवश्यक बैठक में नरोत्तम भईया द्वारा ओंकार मंत्र एवम एकल अभियान संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया द्वारा मां भारती का वंदन सामूहिक गीत लिया गया,इसके पश्चात् नरोत्तम भईया द्वारा प्रकल्प प्रमुख देवाशीष मिश्रा को बैठक का विषय पर विशेष चर्चा के लिए आग्रह किया,
इस बैठक में सर्वप्रथम आगामी 26तारीख शारदीय नवरात्रि के लिए 40गांवों से आए हुए गण मान्य लोगों से चर्चा कर गत चैत्र नवरात्र की समीक्षा किया गया,इस वर्ष नवरात्र में प्रति गांव से झंडा यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,जिसमे सभी पंचायत के अनुसार नव दिन तक बारी बारी से झंडा यात्रा कार्यक्रम किया जाएगा, जिसके लिए पंचायत से दो दो व्यक्ति को पंचायत संयोजक नियुक्त किया गया है ये दोनों संयोजक 2अक्तूबर भव्य कार्यक्रम के लिए भी अपने अपने पंचायत से पारंपरिक नृत्य की तैयारी की जिम्मे उठाएंगे।
गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी में 2अक्टूबर को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,जिसमे केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह का आगमन होगा,इस अवसर पर 40गांवों से पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन कर स्वागत किया जायेगा।
इस बैठक में आश्रम समिति अध्यक्ष मिथलेश दुबे,एकल अभियान समिति अमृत लाल राठिया,धनसिंह कंवर,प्रेमदास महंत,चंदन सिंह कंवर,ईश्वर सिंह राठिया एवम अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस महत्व पूर्ण बैठक में डोकर मना, सिलिभुडू, बड़गांव, कांटा द्वारि,सुर्वे,कांटा बसाहट, अरेतरा, डीडासराई, हरदी महुआ, गढ़ उपरोड़ा, जाता डांड, रांपा, कोराई,बहेरा से समाज राष्ट्र सेवी लोग अपना बहुमूल्य समय देकर बैठक में उपस्थित रहे लेकिन अन्य अच्छे अच्छे गांवों से लोगों का उपस्थित नहीं रही। आगे ऐसी महत्त्व पूर्ण बैठकों में ध्यान रखें,गांवों से एक व्यक्ति की उपस्थिति दर्ज रहे।






