Uncategorized

एकल अभियान द्वारा जन्म दिन को हनुमान चालीसा एवम सुंदर कांड पाठ के साथ मनाने के लिए दिया जा रहा संदेश

कोरबा 9सितंबर कोरबा जिले में स्वयं सेवी संस्था एकल अभियान अपने पंच मुखी शिक्षा का संदेश से समाज राष्ट्र में अच्छे परिवर्तन के लिए उद्देश्य को लेकर लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहता है,जिससे लोगों को जोड़कर राष्ट्र समाज के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,जिसमे एकल अभियान का अंतिम शिक्षा संस्कार शिक्षा आध्यात्मिक वातावरण स्थापित हो इसके लिए प्रयासरत हैं,ताकि भविष्य में भी अपने सनातन संस्कृति को सभी वर्ग जाने और माने एवम बरकरार रखा जा सके,
अभी हमारा समाज पश्चिमी सभ्यता को देख कर विशेष रूप से नकल कर अपने समाज से विपरीत दिशा की ओर अग्रसर हो चुका है जिससे सनातन संस्कृति की कमी महसूस किया गया है,पहले सिर्फ शहरों में ही बच्चों या सभी का जन्म दिन मनाया जाता था लेकिन अब गांवों के आखरी छोर तक यह परंपरा देखने को मिल रहा है, लेकिन जन्म दिन मनाना कोई गलत बात नहीं है लेकिन धर्म संस्कृति को ध्यान रखते हुए मनाना यह जरूरी विषय है,
शहरों मे जन्म बेनिन मोमबत्ती जलाकर मुंह से फूंक कर बुझाया जाता हैं तो यह पद्धति को बदल कर दीप जलाकर उनके जीवन को रोशन करने की संदेश देना चाहिए ,न की बुझाकर अंधेरे को आमंत्रित करना ।
एकल अभियान संच केंद्र देवपहरी द्वारा इस विषय पर पूरे सनातन धर्म समाज को यह संदेश देना चाहता है कि अपने या बच्चों का जन्म दिन जरूर मनाए लेकिन अपने धर्म के अनुसार , ताकि भविष्य में अच्छा संदेश दिया जा सके,
एकल अभियान संच केंद्र देवपहरी के बैनर तले सबसे पहले 25जुलाई 2022 को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ कर वैभव राठिया डीडा सराई में मनाया था ,इसी कड़ी में दूसरा जन्म दिन 9सितंबर को एकल विद्यालय ग्राम हरदी महुआ के आचार्या आगिया कंवर पति समीर राठिया के सुपुत्र युशुभ राठिया का जन्म दिन पर दीप जलाकर कर तिलक के साथ दीप मंत्र ओंकार मंत्र, गायत्री मंत्र विजया महा मंत्र विजय महा मंत्र एकातमता मंत्र, हनुमान चालीसा पाठ एवम सुंदर कांड का सामूहिक रूप पाठ उसके पश्चात् भारत माता की आरती कर सेवई का केक काट कर मनाया गया,शहर का महंगा और ज्यादा दिनों का केक का भी बहिष्कृत के लिए प्रेरित करता एकल अभियान अपने समाज को सही दिशा निर्देश करता हुआ,ताकि कोई नकल करते हुए बर्बाद न हो जाय,इसके सावधान रहने के लिए संदेश पहुंचाना चाहता है,
इस कार्यक्रम में पतंग सिंह कंवर (पूर्व हरिकथा कार्यकर्ता) महासिंह,रामप्रसाद,शकुंतला देवी,एकल आचार्या माधुरी राठिया,सूरज राठिया एवम रवि प्रताप,ईश्वर सिंह राठिया, रामकुमारी,संजय राठिया,ओम, नरसिंहा,मंगल सिंह,चमार सिंह, चंद्रा कुमार राठिया संच प्रमुख एवम परिवार जन उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button