कोरबा 19अगस्त कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर 3 प्रकार के मटका फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया,जो गुरुवार को साप्ताहिक ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम में चर्चा किया गया एवम पुरस्कार हेतु सादर आमंत्रित किया गया, जिसमे कु उषा ,राजाराम राठिया,तीज बाई, पंच जगदेव सिंह राठिया, मंघन कुंवर ने पुरस्कार के जिम्मे उठाया,और कार्यक्रम के मटका व्यवस्था पुष्पा बाई,लक्ष्मी बाई,समारी बाई के द्वारा किया गया था,साउंड सर्विस राजेश्वर सिंह राठिया द्वारा प्रदान किया गया था,
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर समस्त ग्रामवासियों में उत्साह उमंग देखने को मिला,इस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि बंधन सिंह कंवर एवम विशिष्ट अतिथि वार्ड पंच जगदेव सिंह राठिया एवम आमंत्रित अतिथि रायसराम राठिया,रामायण सिंह के द्वारा श्री कृष्णा राधा रानी के मनमोहक झांकियां एवम प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया और सर्वप्रथम बच्चों का मटका फोड़ कार्यक्रम किया गया जिसमे लालू डिकेश्वर राठिया विजेता रहे,तत्पश्चात महिलाओं का मटका फोड़ कार्यक्रम किया गया जिसमें संजय बाई विजेता रही एवम अंतिम में पुरुषों का मटका फोड़ कार्यक्रम में नरोत्तम विजेता रहे,
इस मटका फोड़ कार्यक्रम में सभी ग्राम वासियों ने बहुत सुन्दर ढंग से प्रदर्शन किया,यह कार्यक्रम तालियों के बारिश के साथ किया गया और सभी अतिथियों और पुरस्कार दाता के द्वारा विजेताओं को तय किया गया पुरस्कार वितरण किया गया एवम अतिथियों का उद्बोधन प्राप्त हुआ इसके पश्चात् श्री कृष्ण राधा रानी की सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न किया गया,इस कार्यक्रम में ग्राम सेवक रुद्रेश मरावी का शुभ आगमन हुआ,मरावी को मंच ग्रहण का आग्रह किया गया,कुछ समय के परिवार में जाने हेतु देरी बताते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए 500रू प्रदान कर अपने घर के रवाना हुए,आंगनबाड़ी सहायिका कौशिल्या राठिया द्वारा 100रू सहयोग प्राप्त हुआ,इसके पश्चात रात्रि कालीन श्री राम चरित मानस का गायन वादन प्रवचन एवम कीर्तन मंडली के द्वारा कृष्ण और राधा रानी के सुंदर कार्यक्रम आयोजित करने का योजना बना। समस्त ग्रामवासियों ने आगामी वर्ष में और अच्छा सहयोग देने का आश्वासन दिए।






