Uncategorized

Korba Breaking- कोसाबाड़ी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में चोरों का धावा, दान पेटी से नकदी पार; डॉग स्क्वॉड से तलाश शुरू…

Korbavani.com। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी चौक के पास स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में चोरों ने बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर मंदिर में रखी दान पेटी को निशाना बनाकर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चोरों की तलाश और घटनास्थल से सुराग जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल दान पेटी में कितनी रकम रखी थी और चोर कितनी नकदी लेकर गए हैं, इसका आकलन नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे खराब थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने कैमरों के बंद होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button