Uncategorized

निहारिका में मिठाई दुकान के बाहर जाम का जाल, सड़क पर पार्किंग से राहगीर बेहाल..

फुटपाथ पर दुकान का प्रचार, सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग और ग्राहकों की भीड़ से राहगीर परेशान; जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल…

Korbavani.com। शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर पहले ही कई स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। अब निहारिका क्षेत्र में भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी है। निहारिका में श्री शांति भाई स्वीट्स एंड नमकीन की दुकान खुलने के बाद आसपास के मार्ग पर आए दिन जाम लगने की स्थिति निर्मित हो रही है। दुकान में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों की भीड़, सड़क के नजदीक लगाए गए प्रचार बैनर और सड़क किनारे खड़े किए जा रहे वाहनों के कारण आवागमन में परेशानी बढ़ने की शिकायत सामने आ रही है।स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकान के सामने फुटपाथ तक प्रचार सामग्री और बैनर लगाए जा रहे हैं। वहीं ग्राहकों के दोपहिया एवं चारपहिया वाहन सड़क के आसपास खड़े होने से मार्ग की उपलब्ध जगह कम हो जाती है। ऐसे में एक साथ अधिक वाहनों की आवाजाही होने पर जाम की स्थिति बन जाती है। खासकर शाम के समय जब बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ती है, तब राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।विडंबना यह है कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन के साथ ग्राहकों की पार्किंग और आम नागरिकों के आवागमन की व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है। लेकिन यदि दुकान के प्रचार-प्रसार और ग्राहकों की सुविधा के नाम पर फुटपाथ तथा सड़क किनारे की जगह का उपयोग होने लगे, तो इसका सीधा खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। सड़क किसी एक प्रतिष्ठान की निजी पार्किंग नहीं है और न ही फुटपाथ पर प्रचार सामग्री फैलाकर पैदल चलने वालों का रास्ता बाधित किया जाना उचित है।स्थानीय नागरिकों के बीच अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या नगर निगम और यातायात पुलिस को इस अव्यवस्था की जानकारी नहीं है? यदि जानकारी है, तो अब तक व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए? क्या किसी बड़े हादसे या विवाद के बाद ही जिम्मेदार विभागों की नींद खुलेगी?व्यापार जरूरी, लेकिन आम जनता की सुविधा भी अहमशहर में कारोबार बढ़ना अच्छी बात है, लेकिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी यातायात नियमों और सार्वजनिक स्थानों के उपयोग की मर्यादा का पालन करना चाहिए। नगर निगम और यातायात पुलिस को मौके का निरीक्षण कर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगाने तथा दुकान संचालकों को निर्धारित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देने चाहिए। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो निहारिका का यह व्यस्त मार्ग भी रोजाना जाम की समस्या से जूझता नजर आएगा।फुटपाथ पर बैनर, सड़क किनारे वाहनों का जमावड़ा बना मुसीबत; नगर निगम और यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button