Korbavani.com। भारतीय मजदूर संघ, जिला कोरबा द्वारा आगामी 01 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले जिला अधिवेशन के प्रचार-प्रसार के लिए ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए गए पोस्टर/बैनर को फाड़े जाने की घटना पर संगठन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। संगठन ने इस मामले में पुलिस को शिकायत कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।भारतीय मजदूर संघ, जिला कोरबा के जिला मंत्री नवरतन बरेठ ने शिकायत में बताया है कि संगठन का जिला अधिवेशन 01 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस अधिवेशन में जिले के लगभग 300 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए दिनांक 25.10.2026 को ट्रांसपोर्ट नगर चौक में बैनर लगाया गया था, जिसे फाड़े जाने की शिकायत सामने आई है। शिकायत में इस घटना के संबंध में श्री निर्मल जैन, निवासी लालूराम कॉलोनी की भूमिका का भी उल्लेख किया गया है। श्री निर्मल जैन के द्वारा 25.10.2026 को रात्रि 9:20 बजे फोन के माध्यम से बताया कि मैं बांस बल्ली में फ्लैक्स नहीं लगने दूंगा, इसे हटवा रहा हूं और उसके बाद ही उनके संघ की फ्लैक्स/बैनर को फड़वा दिया गया और गायब करवा दिया गया। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। संघ ने कहा है कि संगठन के कार्यक्रम के प्रचार हेतु लगाए गए बैनर को नुकसान पहुंचाना न केवल संगठन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाला कृत्य है, बल्कि इससे संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भावनाएं भी आहत हुई हैं। श्रमिकों के हितों के लिए कार्य करने वाले संगठन के कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में इस प्रकार की बाधा उत्पन्न करना उचित नहीं है।भारतीय मजदूर संघ ने पुलिस के अधिकारियों से आग्रह किया है कि घटना की जांच कर जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
मासूम बेटी को न्याय दिलाने कैंडल मार्च, हिंदू क्रांति सेना ने किया विरोध प्रदर्शन..देखें वीडियो…
9 hours ago
Korba Breaking- बांगो के जंगलों से पकड़ा गया संदेही, बालको थाना में पूछताछ जारी; कड़ी सजा की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश..
3 days ago


