Korbavani.com। सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने जाली नोट चलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। मामले में जाली नोट उपलब्ध कराने के आरोप में अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू (24 वर्ष), निवासी मानस नगर, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 200 रुपये के 15 जाली नोट, कुल ₹3,000 की राशि, तथा घटना में प्रयुक्त प्रिंटर जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मानस नगर क्षेत्र में रहने वाला एक बालक खिलौने बेचने का काम करता है और उसके पास ₹200 के जाली नोट हैं। वह इन नोटों को बाजार में चलाने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालक को सुभाष चौक के पास पकड़ा। पूछताछ में आरोपी का नाम आया सामनेपूछताछ के दौरान बालक ने पुलिस को बताया कि उसे अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू ने जाली नोट उपलब्ध कराए थे। बालक ने एक जाली नोट चलाने का प्रयास किया था, जबकि उसके पास ₹200 के 15 अन्य जाली नोट मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने पतासाजी कर अभिषेक शर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
जाली नोट और प्रिंटर जब्त- पुलिस ने बालक के कब्जे से ₹200 के 15 जाली नोट बरामद कर जब्त किए। विवेचना के दौरान आरोपी की निशानदेही पर कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल किया गया प्रिंटर भी जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों को प्रकरण में महत्वपूर्ण साक्ष्य बताया है।न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा पुलिस के मुताबिक, अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू को 20 अक्टूबर 2026 को शाम 4:40 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध धारा 179, 180 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 2 नवंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड प्राप्त हुई।विधि से संघर्षरत बालक की पहचान गोपनीय रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई और उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।कोरबा पुलिस ने कहा कि जाली नोटों के प्रचलन और इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।




