Uncategorized

कोरबा में हादसे को न्योता- 24 घंटे बाद भी नहर की क्षतिग्रस्त दीवार जस की तस, धीरे-धीरे नहर में समा रहा सड़क का हिस्सा, राहगीर रहें सावधान.. देखें वीडियो…

Korbavani.com। शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल पावर हाउस रोड पर सोनालिया पुल के पास नहर की रिटर्निंग वॉल बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद भी 24 घंटे बाद तक मरम्मत शुरू नहीं हो सकी है। सड़क से सटे इस हिस्से में मिट्टी और सड़क का हिस्सा धीरे-धीरे नहर की ओर खिसक रहा है, जिससे यहां कभी भी गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है। बताया जा रहा है कि नहर की क्षतिग्रस्त रिटर्निंग वॉल के मरम्मत कार्य के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया भी की गई थी, लेकिन किसी ठेकेदार द्वारा काम में रुचि नहीं दिखाए जाने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद से दीवार की स्थिति लगातार खराब होती चली गई।

सभापति ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग- नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने मामले को गंभीर बताते हुए कलेक्टर से जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि नहर से जुड़े कार्यों में लापरवाही के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। ऐसे में क्षतिग्रस्त रिटर्निंग वॉल की स्थिति की जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले आवश्यक कदम उठाए जा सकें। इधर, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। विभाग का दावा है कि मरम्मत कार्य को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button