Uncategorized

Korba Breaking- जमीन के टुकड़े के लिए रिश्ते का कत्ल, टंगिया से वार कर 85 वर्षीय चाचा को उतारा मौत के घाट..

Korbavani.com। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात के बाद फरार हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के अनुसार मृतक बबन राम यादव, निवासी सीपतपारा पिपरिया, का अपने भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव (23), पिता राम प्रसाद यादव, से पुश्तैनी जमीन के हिस्से को लेकर करीब एक साल से विवाद चल रहा था। जमीन का खातेदार होने के कारण आरोपी का किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बन पा रहा था, जिससे विवाद और बढ़ गया था। पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान बबन राम यादव ने कथित रूप से अशोक को गाली देते हुए डंडे से मार दिया। इसके बाद गुस्से में अशोक यादव ने अपने पास रखी टंगिया से बुजुर्ग पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बबन राम की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार होकर शहडोल क्षेत्र में जाकर छिप गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान आरोपी के वापस गांव लौटने की सूचना मुखबिर से मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button