Uncategorized

कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत..

Korbavani.com। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का हालिया कोरबा प्रवास केवल शासकीय दौरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके गहरे सांगठनिक और राजनैतिक मायने भी देखने को मिले। अपने व्यस्त दौरों के बीच समय निकालकर उपमुख्यमंत्री सीधे नगर पालिक निगम कोरबा के एमआईसी (MIC) सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल के निज निवास पहुँचे। डिप्टी सीएम अरुण साव का यह दौरा इसलिए बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने हितानंद अग्रवाल के गृह निवास पर उनके परिजनों के साथ अनौपचारिक बैठक की और दोपहर का भोजन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा के विधायक प्रेमचंद पटेल, दिव्यानंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button