Uncategorized

रोजगार और स्थानीय मुद्दों को लेकर 3 सितंबर को निकलेगी रोजगार अधिकार रैली

Korbavani.com। बालको क्षेत्र की उत्सव वाटिका में स्थानीय युवाओं, महिलाओं और नागरिकों की बैठक आयोजित कर रोजगार, जनसुविधाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे सेक्टर-5 स्थित धन सिंह जी की प्रतिमा से बालको परसाभाटा गेट तक रोजगार अधिकार रैली निकाली जाएगी। रैली के बाद बालको प्रबंधन को विभिन्न मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा जाएगा। बैठक में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने, महिलाओं के लिए विशेष रोजगार अवसर उपलब्ध कराने, युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा बाहरी भर्ती पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा बिजली-पानी की बेहतर व्यवस्था, सीएसआर के माध्यम से महिलाओं के लिए प्रभावी योजनाएं संचालित करने और क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की गई, प्रतिभागियों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं होने से युवाओं और महिलाओं में असंतोष है। उन्होंने बालको प्रबंधन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित पहल करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि स्थानीय युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता नहीं दी गई तथा मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा, बैठक में विभिन्न वार्डों से पहुंचे महिला-पुरुष और युवाओं के साथ जन अधिकार समिति के संस्थापक विकास डालमिया, अध्यक्ष सुनील सुना, कोरबा पर्यावरण विकास समिति के सचिव अजय कुमार, पूर्व बसपा जिला प्रभारी बसंत दिक्सेना, पूर्व पार्षद बांदेकर, हम होंगे कामयाब महिला शक्ति से कलंद्रि परिहार, हीरा मैत्री, शुभा, कोरबा चेतना विकास समिति की अध्यक्ष विमला बंदे सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button